- Home
Punjab
Hoshiarpur Zila
Garhshankar
महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन आज
नंगल चौक में भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी महिंदर पाल मान की अगुवाई में 10 फरवरी को भाजपा कार्यकर्ता प्रर्दशन व धरना देंगे।
भाजपा प्रभारी महिंदर पाल मान ने बताया कि यह धरना मंहगाई पर नियंत्रण पाने में नाकाम रही केंद्र सरकार के खिलाफ दिया जाएगा । इस मौके पर भाजपा शहरी अध्यक्ष डा. कर्मजीत हस्तीर भी मौजूद थे।
होशियारपुर में धरना 13 को
भाजपा शहरी मंडल के अध्यक्ष अश्वनी ओहरी ने वार्ड नं. 8 में एक बैठक के दौरान लोगों को बढ़ती महंगाई के प्रति जागरूक किया। बैठक में महंगाई और केंद्र सरकार के खिलाफ 13 फरवरी को घंटाघर चौक के नजदीक लाइब्रेरी के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि धरने में विशेष तौर पर कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद शामिल होंगे। अश्वनी ओहरी ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई के प्रति आंखें मूंद कर बैठी हैं। केंद्र के मंत्री महंगाई के लिए एक दूसरे को दोषी ठहरा कर जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता खोखले दावों की बजाए हकीकत में महंगाई कम होने की मांग करती है।
बैठक के दौरान भाजपा ट्रांसपोर्ट प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद परमार, पार्षद अशोक कुमार शोकी, पूर्व पाषर्द बलविन्दर कौर, सुरजीत कौर और बड़ी संख्या में इलाका निवासी भी मौजूद थे।









