मानदंड के अनुसार गेहंू का वितरण किया जाए
पोकरण & उपखंड अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को क्षेत्र के राशन विक्रेताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया।
उपखंड अधिकारी पीसी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला रसद अधिकारी महावीरप्रसाद, जिला प्रवर्तक अधिकारी बाबुलाल आर्य, प्रर्वतक निरीक्षक संपतराज वडेरा सहित क्षेत्र के राशन डीलर उपस्थित थे। इस अवसर पर वडेरा ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार राशन साम्रगी का वितरण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपखंड अधिकारी ने सभी राशन डीलरों को मानदंड के अनुसार गेहूं का वितरण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी राशन विक्रेताओं को दिए गए नवीन प्रारूप को शीघ्र भर कर आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।










