- Home
Madhya Pradesh
Hoshangabad Zila
Suhagpur
नपा अध्यक्ष ने किया प्रेसिडेंट इन काउंसिल का गठन
निज संवाददाता & सिवनीमालवा
नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने प्रेसिडेंट इन काउंसिल का गठन कर लिया है। जिसमें सात समितियों में भाजपा के अलावा कांगे्रस के तीनों पार्षदों को भी बतौर सदस्य स्थान दिया गया। नगर पालिका अधिनियम की धारा ७१ के तहत समितियों का गठन किया गया। इन ६ समितियों में ६-६ पार्षदों एवं एक समिति में ५ पार्षदों को लिया है । श्री जैन ने पीआईसी के गठन में समिति प्रभारी की जिम्मेदारी विश्वसनीय व नए पार्षदों को सौंपी है। समिति का उद्देश्य है शहर को स्वच्छ रखना और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न रहने देना। गठन के अनुसार गृह निर्माण तथा पर्यावरण और लोक निर्माण समिति में राजेंद्र कमार साध, ज्योति व्यास, अनिता बाथव, रेखा शर्मा, दीपक अग्रवाल, अंगूरी जोशी को लिया गया। सचिव राजीत सिंंह उपयंत्री न.पा. को बनाया गया।
जल कार्य समिति में महेश कुमार उईके, अनिता बाथव, लक्ष्मीकांत सिसौदिया, रेखा शर्मा, दीपक अग्रवाल, अंगूरी जोशी को लेकर सचिव राजीत सिंंह को बनाया गया। स्वास्थ तथा अस्पताल समिति में संगीता राठौर, अनिता बाथव, लक्ष्मीकांत सिसौदिया, ज्योति व्यास, दीपक अग्रवाल, सुनील कलोसिया प्रकाश चंद्र ठाकुर को लिया गया। राजस्व तथा बाजार समिति में प्रमिला गौर, अनिता बाथव, ज्योति व्यास, दीपक अग्रवाल, रेखा शर्मा, अब्दुल समद को लिया गया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति समिति, पुनर्वास तथा नियोजन समिति में जान मोहम्मद मंसूरी, लक्ष्मीकांत सिसौदिया, दीपक अग्रवाल, सुनील कलोसिया, ज्योति व्यास लिए गए। शिक्षा समिति, महिला तथा बाल कल्याण समिति में प्रीति शुक्ला, रेखा शर्मा, लक्ष्मीकांत सिसौदिया, दीपक अग्रवाल, अनीता बाथव, ज्योति व्यास को लिया गया। विधि सामान्य प्रशासन तथा सामान्य प्रयोजन समिति में सुनीता लौवंशी,ज्योति व्यास, अनीता बाथव, लक्ष्मीकांत सिसौदिया, दीपक अग्रवाल, सुनील कलोसिया को लिया गया। पीआईसी के गठन में सभी पार्षदों को सदस्य के रूप में स्थान दिया गया है। गठन के बाद नपा अध्यक्ष श्री जैन ने कहा कि सभी मिलकर शहर का विकास करेगें।










