Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Feb 10th, 2010, 9:41 am [IST]  

danik bhaskarयुवा संगठन से मजबूत होती है पार्टी

भास्कर न्यूज & इंद्री

युवा इनेलो कार्यकर्ताओं की एक बैठक मटक माजरी में युवा इनेलो प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी के फार्म हाउस पर हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेशाध्यक्ष बलदेव सिंह अलावलपुर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी मजबूत तब तक नहीं हो सकती जब तक उसका युवा संगठन मजबूत नहीं होता। उन्होंने कहा कि संगठन के साथ कर्मठ साथियों को जोड़ें।

सदस्यता अभियान दस या बीस रुपए एकत्रित करने के लिए नहीं संगठन को और मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने ताऊदेवीलाल की नीतियों को बताते हुए कहा कि चौधरी ओम प्रकास चौटाला इन नीतियों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार देने का वायदा कर रही थी पर वह रोजगार छीनने पर उतर आई है। बैठक की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष गुरुदेव रम्बा ने की।

मौके पर विधायक डा. अशोक कश्यप, युवा इनेलो के प्रदेश उपाध्यक्ष कर्मपाल सिंह, प्रदीप चौधरी, जसविंद्र सिंह, इंद्रजीत गोल्डी, सुमेर चंद, राधेयाम, सतपाल मलिक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: