Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Feb 10th, 2010, 9:48 am [IST]  

danik bhaskarमूलभूत सुविधाओं से मंडी महरुम

Matrix News

निगदू & नई अनाजमंडी में समस्याओं का अंबार है। यह मंडी क्षेत्र की सबसे बड़ी अनाजमंडियों में से एक हैं। जो कि करोड़ों रुपए का राजस्व प्रति वर्ष सरकार को देती है। मंडी की आढ़ती एसोसिएशन ने पत्र लिखकर मार्केट सचिव को मंडी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। बिजली की समस्या जिनमें से प्रमुख है। आढ़ती सीजन के दिनों में मोमबत्ती तथा गाडिय़ों की लाइट जलाकर फसल तौलने को मजबूर होते हैं। यहां न तो बिजली की कोई लाइन है और न ही अभी तक खंभे लगाए गए हैं। इससे व्यापारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा पीने के पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। मंडी में लगे हैंडपंप भी खराब हैं। सीवरेज समस्या भी बड़ी समस्या है हल्की सी बारिश होने से तालाब बन जाता है तथा वहां पड़ी फसल भी पानी में डूब जाती है। मंडी में दूसरे फेज के शेड का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: