Wednesday, Feb 10th, 2010, 10:03 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarएडीशनल एसपी बीरेंद्रसिंह का तबादला

भास्कर संवाददाता &

एडीशनल एसपी बीरेंद्रसिंह का तबादला हो गया। उन्हें इंदौर में लोकायुक्त एसपी बनाया गया। उनकी जगह फिलहाल किसी अधिकारी को नहीं भेजा है। धार में ढाई साल के कार्यकाल में सिंह ने कई उपलब्धियां हासिल की। इंदौर में १३ सिमी कारिंदों की गिरफ्तारी के दौरान उनका नेतृत्व हमेशा याद किया जाएगा। तबादला आदेश सोमवार देर शाम जारी हुआ। इसकी पुष्टिï करते हुए श्री सिंह ने बताया धार जिले में कानून व्यवस्था संभालना चुनौती भरा रहा।

वीरता के लिए झटका मेडल २७ मार्च २००८ को इंदौर के श्याम नगर से सिंह के नेतृत्व में पीथमपुर सीएसपी सुनील मेहता, तत्कालीन धामनोद टीआई बी.एस. परिहार, पीथमपुर टीआई बी.पी.एस. परिहार और तिरला टीआई अजय कैथवास व जवानों ने बगैर गोली चलाए सिमी सरगना सफदर नागौरी समेत १३ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। इसके लिए सभी को अफसरों को राष्टï्रपति के वीरता पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है। सिंह २३ अगस्त ०७ से धार में पदस्थ थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: