नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म जान से मारने की दी धमकी
भास्कर न्यूज& कैथल
पबनावा गांव में ढ़ाई माह पूर्व दो युवकों ने नाबालिग से जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने मुंह बंद रखने के लिए नाबालिग और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। लड़की चुप्पी साधे रही, लेकिन दोबारा छेड़छाड़ करने पर उसने घटना के बारे में परिजनों को बता दिया। परिजनों ने थाना ढांड में दोनों युवकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है।
जातिसूचक शब्द भी कहे
पबनावा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 13 वर्षीय बेटी पूनम, काल्पनिक नाम, 21 नवंबर की रात्रि घरेलू काम से पशुओं के बाड़े में गई थी। रास्ते में गांव के ही अमित और रवि ने उसे पकड़ लिया। दोनों जबरन उसे पशुओं के बाड़े में ले गए। दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जातिसूचक अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी।
आरोपियों ने धमकाया कि अगर उसने इस बारे में मुंह खोला तो वे उसके परिजनों को मार देंगे। भय के कारण वह चुप्पी साधे रही। 4 फरवरी को फिर वह गली में जा रही थी। दोनों आरोपियों ने उसे रोक लिया और छेडख़ानी करने लगे। उसने घर पहुंचकर सारे मामले से परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक अपशब्द कहने का मामला दर्ज किया है।
ञ्च युवकों द्वारा धमकाने के कारण नाबालिग चुप्पी साधे हुए थी। दोबारा छेड़छाड़ करने पर उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। मेडीकल रिपोर्ट में नाबालिक से रेप की पुष्टिï हुई है। पुलिस दोनों युवकों की तलाश में है।
पाले राम, एसएचओ ढांड










