Wednesday, Feb 10th, 2010, 11:12 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarमनमोहक प्रस्तुतियों से मन मोहा

देवली & आदर्श इण्डियन पब्लिक सैकेण्डरी स्क्ूल में सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को चित्रकला, कवितापाठ, एकल नृत्य एवं चिचित्र वेशभूषा आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। संस्था के प्रधानाचार्य शांतिलाल जैन ने बताया कि चित्रकला के जूनियर वर्ग में पलक गर्ग प्रथम तथा युगम एवं नीतू मीणा द्वितीय रहे। सीनियर वर्ग में शिवांश एवं प्रकृति प्रथम तथा अर्पिता वैष्णव एवं रिमिका द्वितीय रहे। कविता पाठ के सब जूनियर वर्ग में आदिश जैन एवं नमीशा प्रथम तथा एविशा द्वितीय रही। जूनियर वर्ग में विवित्सा एवं अर्पिता श्रीमाल प्रथम तथा विधि कुमावत एवं प्रांशिता द्वितीय रही। सीनियर वर्ग में आयुश बंसल प्रथम अपूर्वा चाष्टा एवं स्नेहिल द्वितीय रहे। मेमोरी टेस्ट में जूनियर वर्ग में मुस्कान काला प्रथम एवं सीनियर वर्ग मे नंदनी जेन प्रथम रही। एकल नृत्य के जूनियर वर्ग में रिशिका खांडल एवं शिवांश प्रथम रहे तथा विवित्सा एवं हर्षिता द्वितीय रहे। इसी तरह सीनियर वर्ग में रिमिका एवं जिज्ञास प्रथम रहे तथा दीपा बडज़ात्या द्वितीय रही। विचित्र वेषभुषा के सब ग्रुप में में मानसी चौधरी प्रथम तथा राघव सिंहल एवं सुहानी अग्रवाल द्वितीय रहे।जूनियर ग्रुप में एविशा प्रथम तथा नमिशा एवं युग गर्ग द्वितीय रहे। कार्यक्रमके अंत में शांति लाल जैन एव रामराय शर्मा ने बच्चो को आशीर्वचन दिए एवं बच्चों को च्यादा से च्यादा कार्यक्रमों में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: