एंटीहेलगन लगाने का स्वागत किया
सरकार की ओर से सेब की फसल को ओलावृष्टि से बचाने के लिए सेब क्षेत्रों में एंटी हेल गन लगाने के फैसले का बागवानों ने स्वागत किया है। यह फैसला बागवानों के हित में लिया गया सही निर्णय है। जिला शिमला भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष राजीव मेहता ने खड़ापत्थर में एंटी हेल गन लगाने पर प्रसंनता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हेल गन 22 किलोमीटर हवा में ओलावृष्टि रोकेगी। इससे ठियोग, कोटखाई, बाघी, रतनाड़ी, चौपाल व जुब्बल के कई भागों मे बागवान ओलावृष्टि से बच पाएंगे। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा के एंटी हेल गन के लिए तीन करोड़ रुपए मंजूद करने का भी स्वागत किया है। एपीएमसी शिमला के अध्यक्ष ज्ञान चंदेल, पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष मनोहर शर्मा, अजय श्याम, केशव शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री नरेश शर्मा, पूर्व जिला सचिव भगतराम राठौर, किसान मोर्चा क जिला प्रैस सचिव रमेश हेटा, फल एवं सब्जी उत्पादक संघ के महामंत्री हरीचंद आदि कई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सेब क्षेत्रों में तीन एंटी हेलगन मशीने लगाने के फैसले का स्वागत किया है।










