लोगों को राहत देने का किया प्रयास
आबूरोड. प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत मंगलवार को भूराराम बाल मंदिर में आयोजित शिविर में लोगों के आवेदनों पर कार्यवाही कर राहत देने के प्रयास किए गए। अधिशासी अधिकारी विजय सिंह निर्वाण ने बताया कि शिविर में खांचा भूमि के प्राप्त छह आवेदनों में कार्यवाही कर एक स्वीकृति जारी की गई। शिविर में 2 नक्शों की स्वीकृति जारी की गई, रोड कटिंग के चार आवेदनों पर स्वीकृति जारी की गई। शिविर के दौरान 35 रोड लाइटें दुरस्त की गई। वार्ड में 5 किमी नालियों व सडकों की सफाई करने के बाद 4 टन मलबा निकाला गया। शिविर के दौरान 4 किग्रा पॉलीथिन जब्त की गई। 4 शौचालयों व मूत्रालयों की सफाई की गई। 12 जन्म व 7 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविर में 21लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 3 नि:शक्त जनों के सर्वे करने के साथ 2 वरिष्ठ नागरिकों का रोडवेज पास जारी किए गए। पेंशन के नौ प्रकरण तैयार करवाए गए। जलदाय विभाग ने दो लिकेज व 3 हैंडपंप ठीक करवाए, तो शिविर में 15 जाति तथा12 मूल निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए।










