सारह पालिन के नाती के पिता प्ले गर्ल की कवर पर दिखेंगे नग्न
एन्कोरैज़. सारह पालिन के नाती के किशोर पिता जल्द प्रकाशित होने वाली मैगजीन'प्ले गर्ल'के प्रिंट संस्करण के कवर पेज पर सिर्फ एक पतली सी गेज़ पहने दिखेंगे। 19 वर्षीय लेवी जॉनस्टोन सारह पालिन की बेटी के पूर्व मंगेतर है,की नग्न तस्वीरें इस मैगजीन की वेबसाइट पर खासी लोकप्रिय हुई थी।
प्रकाशक अब लेवी के उसी शूट के दूसरी तस्वीरों से 22 फ़रवरी को बाज़ार मे आने वाली पुनर्जीवित प्ले गर्ल मैगजीन के प्रिंट संस्करण से खासी उम्मीद लगाए बैठे है। जॉनस्टोन को अपनी पूर्व मंगेतर और पूर्व रिपब्लिकन पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और पिछली गर्मियों में अलास्का की गवर्नर पद से इस्तीफा दे चुकी पालिन की 19 वर्षीय बेटी ब्रिस्टल से एक बेटा है।यह युवा जोड़ी बच्चे त्रिप्प के जन्म के फ़ौरन बाद ही 2008 में अलग हो गए थे।
प्ले गर्ल मैगजीन के प्रवक्ता डैनिएल नार्दिचियो कहते है कि इस अंक में जॉनस्टोन का एक इंटरव्यू भी छपा है,जिसमें उसने पालिन के साथ साथ अपने तनावपूर्ण संबंधो की चर्चा की है।










