कभी सुना है Bra चोरों के बारे में?
क्या आपने कभी ऐसे चोरों के बारे में सुना है, जो ब्रा चुराते हों? नहीं ना। चलिए कोई बात नहीं है। हम बता देते हैं। मामला थाईलैंड का है।
थाई पुलिस ने एक ऐसे गैंग को पकड़ा है जिसने अब तक तीस हजार से भी ब्रा चोरी की है। इस ब्रा की कीमत तीस लाख थाई मुद्रा बताई गई है। गिरफ्तार गैंग पर पांच आदमी थे।
पुलिस के अनुसार ये गिरफ्तारी बैंकाक के पास ही हुई। पुलिस को काफी दिनों इस गैंग की तलाश थी। इनके पास से २७६२ नई ब्रा पकड़ाई है। हालांकि अब तक पुलिस को यह नहीं पता चल पाया है कि ये लोग ब्रा पर क्यों हाथ साफ करते थे।










