ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी
मकराना &
निकटवर्ती गुणावती ग्राम में बीती रात्रि अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एक ट्रांसफार्मर में से अज्ञात चोरों द्वारा तांबा चोरी कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बारे में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए निगम के सहायक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने खंभों पर लगा ट्रांसफार्मर खोल लिया एवं उसमें लगा कीमती तांबा व उपकरण चुरा ले गए।
shopping










