जनाना अस्पताल में मेगा नसबंदी शिविर आयोजित
भास्कर न्यूज & भरतपुर
परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मोरी चार बाग स्थित जनाना अस्पताल में मेगा नसबंदी शिविर आयोजित किया गया।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा. आरडी गोयल के नेतृत्व में आयोजित यह शिविर सुबह साढ़े दस बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें कुल ३७ महिलाओं व २ पुरूषों की नसबंदी की गई। नसबंदी स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा. अशोक वर्मा ने की। नसबंदी कराने वाले लोगों को पीएमओ डा. आरडी गोयल ने अतिरिक्त प्रोत्साहन के रूप में एक-एक कंबल प्रदान किया। इसके अलावा प्रत्येक केस को ६०० रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। केस लाने वाले प्रत्येक पे्ररक को १५० रूपए प्रति केस के हिसाब से दिए गए।
भरतपुर.महिलाओं को कंबल वितरित करते अतिथि।










