योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे
भास्कर न्यूज । लालसोट
उपखंड मुख्यालय पर प्रशासन शहरों के संग बेसिक शाला स्कूल के प्रांगण में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गरीबों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं से लाभांवित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए। वहीं वार्ड वासिंदों ने खराब पड़ी सड़कों व पेयजल संकट के बारे में जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है। केदार प्रसाद पंसारी सहित अनेक लोगों सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग की वहीं सफाई व्यवस्था में व्याप्त कमीयों को दूर करने की मांग की गई। शिविर में कच्ची बस्ती विकास डवलपमेंट योजना के तहत प्रस्ताव लिए गए तथा शहर के विकास को नई दिशा देने के लिए विचार विमर्र्श किया गया। चिकित्सा विभाग के डाक्टरों द्वारा शिविर में आए मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण दवाएं वितरित की। समाज कल्याण विभाग के अशोक मीणा ने लोगों को विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी तथा प्रस्ताव तैयार किए। डीडीटी पाउडर का छिड़काव किया गया। अधिशाषी अधिकारी महेश चंद शर्मा , चेयरमैन उमा बोहरा, पार्षद मदन हट्टीका ने जनसमस्याओं का निस्तारण करने में लगे रहे। शिविर में भाजपा के नगर अध्यक्ष शंभूलाल पुरोहित ने सक्रिय भूमिका निर्वाह कर जनसमस्याओं को निस्तारण करवाने का काम किया।
पट्टा पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। इस अवसर जेईएन मुकेश शर्मा, कैलास साहू, मैनूद्दीन खां, शुक्ला, रघुनन्दन तिवाड़ी, श्याम ग्रामीण, रामचरण बोहरा, महेश सोनी, सहित अनेक लोग मौजूद थे। शविर में सफाई व्यवस्था, बिजली, पानी सहित निर्माण इजाजतो व पट्टों को लेने वाले लोगों की भारी भीड़ लगी रही।











