Wednesday, Feb 10th, 2010, 12:35 pm [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarहवा व बारिश से आड़ी गिरी गेहूं की फसल

भास्कर न्यूज & सिकंदरा

सोमवार रात कस्बे सहित आस पास ग्रामीण क्षेत्रों में आई तेज बरसात व हवा से किसानों की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल आड़ी गिर गई। इससे किसानों को करीब 50 प्रतिशत फसल में नुकसान होने की आशंका है।

किसानों ने बताया कि रात को रूकरूक कर बरसात व हवा चलती रही। इससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल आड़ी गिर गई। जो फसल गिर गई, वह खराब हो गई।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गेहूं की फसल में करीब 50 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि इसी प्रकार जिन खेतों में सरसों नहीं कटी है। वहां सरसों में भी नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि महंगे खाद बीज खरीदने के बाद रात रात भर जागकर मेहनत से फसल तैयार की थी। जिस पर बरसात व हवा ने एक रात में पानी फेर दिया। इसे लेकर सिकंदरा सरपंच विरेन्द्र राजोरा, मरियाडा सरपंच रामेश्वरीदेवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मुकेश जैन, पूर्व सरपंच पृथ्वीराज मरियाडा ने सरकार से किसानों को फसल में हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

मंडावर. क्षेत्र में सोमवार देर रात्रि को हुई बरसात एवं आई तेज हवाओं से गेंहंू की फसल को नुकसान हुआ है। गत रात्रि को तेज हवाओं के साथ बरसात शुरू हो गई।

बरसात एवं बूंदाबांदी का दौरान मंगलवार सुबह तक जारी रहा। बरसात होने से क्षेत्र में अचानक सर्दी बढ़ गई।

वहीं हवाओं के साथ आई बरसात सेे गेंहूं की फसल खेतों में आड़ी-तिरछी जमीन में गिर गई। किसानों ने बताया कि गेंहूं की फसल जमीन में धराशाही होने से फसल अच्छी तरह पक नहीं पाएगी।

क्षेत्र के ग्राम नांगलमीणा, जटवाड़ा, नौरंगपुरा, धौलखेड़ा, नांदणा, बीरगांव, हल्दैना सहित कई गांवों में गेंहूं की फसल धराशाही होने से नुकसान हुआ है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: