Wednesday, Feb 10th, 2010, 12:37 pm [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskar38 गांवों में टैंकरों से पानी सप्लाई की तैयारी

Matrix News

भास्कर न्यूज & बांदीकुई ग्रामीण

गांवों में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए जलदाय विभाग ने कार्य योजना तैयार की है। इसके अंतर्गत प्रथम चरण में 38 गांवों में टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाएगी।

बरसात की कमी के कारण इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह ट्यूबवैल व हैंडपंप सूख चुके हैं। इस कारण इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या अधिक रहने की संभावना है। इसे लेकर तुरंत समस्या से निबटने के लिए जलदाय विभाग पानी के टेंकरों को प्रमुखता से ले रहा है। इसके लिए विभाग ने गत वर्ष पानी की समस्या से ग्रसित क्षेत्रों व इस बार संभावित क्षेत्रों की सूची भी तैयार कर ली है। इन क्षेत्रों में विभाग पहले चरण में संभवतया मार्च माह में टेंकरों से पानी की सप्लाई शुरु कर देगा।

इन गांवों में होगी पानी की सप्लाई

कौलाना, करनावर, बाढ बिशनपुरा, धपावन कला, पीपली का बास, गुल्लाना की ढाणी, बैरवा, देवपाल ढाणी, मोनाबास, सोमाडा, मूही की ढाणी बैरवा, बडियाल खुर्द, चीमापुरा, चकरवासा, पीचूपाडा खुर्द, महलूणी, भांवती, थलावास, फूलेला, राजवास, दिलावरपुरा, रायपुरा, गुढलिया, बास गुढलिया, अगावली, जयपुरा की ढाणी, शर्मा, उदयपुरा ढाणी, नंदेरा, लीलोज, लीलोज का गोला, केशोपुरा, पंडितपुरा, झूपडीन पेसारन, बडाबास भांडेडा, झाझीरामपुरा, कालेड, नारायणपुरा, गुढाकटला, बसवा।

शुरू किए पानी के चार ट्यूबवेल

बसवा तहसील क्षेत्र के चार गांवों में पानी की समस्या को देखते हुए जलदाय विभाग ने चार पानी के ट्यूबवेल शुरू किए हैं। विभाग के एईएन जेएन चेटीवाल ने बताया कि बडियाल कला, देलाडी, गुल्लाना व कौलाना गांव में एक एक ट्यूबवेल स्वीकृत किए हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: