अब अमेरिकन एयरलाइंस कम्बल और तकिया के भी पैसे वसूलेंगे
शिकागो. अमेरिकी एयरलाइंस के यात्रियों को जल्द ही चुनिन्दा उड़ानों पर कम्बल और तकिया के इस्तेमाल पर पैसे चुकाने होंगे। आगामी एक मई से एयरलाइंस मुफ्त में कम्बल देना बंद कर देंगे। अब एक सेट कम्बल और तकिए के लिए उन्हें 8 अमेरिकी डॉलर खर्च करने होंगे।
मुफ्त में दी जाने वाली सुविधा अब कोच क्लास के सभी घरेलू उड़ानों और मेक्सिको,कनाडा कैरेबियन और मध्य अमेरिका के मार्गो पर आने जाने में दो घंटे से अधिक देरी लगने वाली कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लागू होगी। 8 अमेरिकी डॉलर में एक नीली ऊन कंबल और एक फूला हुआ गर्दन तकिया मिलेगा,जिसे यात्री यात्रा के दौरान और भविष्य के इस्तेमाल के लिए भी रख सकते है
एयरलाइंस कंपनियों का मानना हैं की "अमेरिकी व्यवसाय के सभी पहलुओं का मूल्यांकन करते है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आर्थिक निर्णय विवेकपूर्ण और कंपनी की दीर्घावधि सफलता के लिए महत्वपूर्ण हो "










