सभी के प्रयास से मिली शानदार जीत
नागपुर। कप्तान ग्रीम स्मिथ ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में पारी से मिली जीत के लिए साथी खिलाडियों को बधाई देते हुए आज कहा कि यह शानदार जीत टीम के समन्वित प्रयास का नतीजा है। स्मिथ ने मैच के बाद कहा कि टीम के सभी खिलाडियों के असाधारण प्रदर्शन के कारण ही उन्हें यह शानदार जीत हासिल हुई है।
उन्होंने कहा नागपुर में ंजीत के लिए हमें अत्यधिक अनुशासन की जरूरत थी जिसे बनाए रखने में हमारे खिलाड़ी पूरी तरह से सफल रहे। यद्यपि इस इस जीत में कुछ खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत रूप से विशेष प्रदर्शन किया फिर भी यह पूरी टीम की जीत थी। स्मिथ ने कहा कि जिस तरह से डेल स्टेन ने कातिलाना गेंदबाजी की उससे उन्हें जीत का पूरा भरोसा हो गया था। उन्होंने कहा स्टेन जैसे खिलाड़ी को टीम देखकर मैं बहुत खुश हूं। यह सबकुछ कितना जल्दी हो गया कि हमें इसका पता भी नहीं चला। इस पूरे प्रदर्शन को देखना मेरे लिये एक सुखद अनुभव था।










