जेल में बंदियों का जलवा
भोपाल. जिला जेल में बुधवार को बंदियों के साहस और प्रतिभा का जलवा दिखाई दिया। यहां का माहौल आज पूरी तरह बदला-बदला सा दिखा। रोज की तरह समान रुटीन से हटकर बंदियों ने जमकर मजा किया। मौका था बंदी हित दिवस कार्यक्रम का जिसमें बंदियों ने कई सांस्कृतिक और साहसिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने यहां मलखंभ के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर यहां मौजूद अधिकारियों ने जमकर उनका उत्साहवर्धन किया। तालियों की गडग़ड़ाहट ने ऐेसा समां बांधा कि बंदी कलाकार रोके नहीं रुक रहे थे। सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहा बंदियों का मुंह से आग निकालना। ऐसे करतबों को देखकर दर्शकों ने दांतों तले अंगुली ही दबा ली। प्रतियोगिताएं शाम तक आयोजित की जाएंगीं।



फोटो- शान बहादुर










