द्रविड़ व लक्ष्मण होते, तो ये हालत न होती
मुंबई । भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पहले टेस्ट में पारी की हार के बाद जहां राहुल द्रविड़ व लक्ष्मण की याद आई, वहीं उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि मेजबान बल्लेबाजी क्रम को स्टेन ने तहस-नहस कर दिया। मैच के बाद धोनी ने कहा कि द. अफ्रीका ने हमें खेल के हर क्षेत्र में करारी मात दी। शुरुआती दो दिन पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार था और कैलिस व अमला ने अपनी टीम को विशाल स्कोर तक भी पहुंचाया। जब हमारी बल्लेबाजी आई, तो स्टेन की शानदार तेज गेंदबाजी के सामने हमने घुटने टेक दिए। यदि द्रविड़ व लक्ष्मण टीम में होते, तो हमारी यह हालत नहीं होती।










