Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Feb 10th, 2010, 1:20 pm [IST]  

danik bhaskarधरती पुत्रों की मुश्किलें दूर होंगी

भास्कर न्यूज & टांड

मार्किट कमेटी की बैठक चेयरमैन लखविंदर सिंह लक्खी की अध्यक्षता में स्थानीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मार्किट कमेटी के विकास स्कीमों व कार्यों संबंधी निर्णय लिए गए।

शैडों का रिपेयर जल्द हो

बैठक के दौरान लखविंदर सिंह लक्खी ने बताया कि मार्किट कमेटी टांडा आने वाले दिनों में कवर शैड व फर्नीचर भी लगवाएगी। इसी तरह दानामंडी नत्थपुर की सड़कों की मुरम्मत, फर्श को पेंट करने, जलालपुर मंड में नलका लगवाने, शैडों की रिपेयर, बरसाती पानी की निकासी के प्रबंध के अलावा मार्किट कमेटी खेतीबाड़ी दौरान हादसों का शिकार हुए किसानों को मुआवजा राशि के चैक भेंट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कमेटी अधीन आती सभी मंडियों में किसानों को किसान हितैषी गठबंधन सरकार के योग्य नेतृत्व में किसानों को बढिय़ा सहूलतें प्रदान की जाएंगी।

पंचायत में बढ़चढ़ कर लें हिस्सा

मीटिंग दौरान उन्होंने किसानों को 12 फरवरी को टांडा में होने वाली किसान पंचायत में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर बगीचा सिंह, वरिंदर कुमार खेड़ा, निर्मल सिंह मल्ली, जोगिंदर सिंह, शरनजीत सिंह, तीर्थ सिंह, रविंदर सिंह, मुख्तयार सिंह, जसबीर सिंह, बलजीत सिंह, कमलजीत सिंह, सुरिंदरपाल सिंह, वरिंदर सिंह, भगवंत सिंह, लाला बिशन दास मौजूद थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: