आगनबाड़ी के आवेदन 15 तक
बाल विकास परियोजना अधिकारी बिलासपुर सदर सवित्री पाल ने जानकारी दी है कि सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत सुईसुरहाड़ स्थानीय पात्र महिलाओं से आवेदन पत्र १५ फरवरी तक आमंत्रित किए गए हैं। पद के लिए प्रार्थी दसवीं पास होना चाहिए और आयु २१ से ४५ वर्ष के मध्य होनी चाहिए। प्रार्थी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के क्षेत्र का स्थाई निवासी होने के साथ-साथ उनके परिवार से कोई भी सदस्य सरकार एवं अद्र्घसरकारी क्षेत्र में सेवा में नहीं होना चहिए। प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय १५ हजार रुपए से अधिक न हो और आवेदक का परिवार कानूनी तौर पर अलग रह रहा हो।










