Wednesday, Feb 10th, 2010, 1:25 pm [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarस्नातक के साथ करेंगे मास कम्युनिकेशन कोर्स

सोलन &

सोलन कॉलेज से स्नातक की डिग्री करने वाले विद्यार्थियों को अब डिग्री के साथ मास कम्युनिकेशन कोर्स करने की सुविधा भी मिलेगी। प्रदेश सरकार ने सोलन कॉलेज में इस कोर्स को शुरू करने की अनुमति प्रदान की है। मास कम्युनिकेशन में रोजगार की संभावनाओं के चलते स्नातक डिग्री कर रहे विद्यार्थियों को एक वर्ष का सर्टिफिकेट, दो वर्ष का डिप्लोमा और तीन वर्ष का एडवांस डिप्लोमा करने की सुविधा होगी। मास कम्युनिकेशन कोर्स में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का चयन मैरिट के आधार पर किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने फिलहाल इस कोर्स के लिए 60 सीटें निर्धारित की हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा तो कॉलेज में नए सत्र से मास कम्युनिकेशन की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दीपक ठाकुर का कहना है कि इस कोर्स के शुरू होने से इच्छुक विद्यार्थियों को मास कम्युनिकेशन का कार्स करने की सुविधा मिलेगी। कॉलेज में अन्य प्रोफेशनल कोर्स शुरू करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: