29 पुलिस अफसरों के तबादले
भोपाल. राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 29 अधिकारियों के तबादले किए हैं। अभय सिंह भोपाल, केबी शर्मा पन्ना,जीके पाठक मंदसौर, डा. मयंक जैन रतलाम, पीके माथुर शाजापुर के पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। सिद्धार्थ चौधरी लोकायुक्त एसपी भोपाल और अरविंद कुमार सक्सेना एसपी ईओडब्ल्यु भोपाल बनाए गए हैं।
इस तबादला सूची को लेकर बीते कई दिनों से प्रशासनिक हलकों में चर्चा थी। रमेश शर्मा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी पुलिस मुख्यालय से एडीजी प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय, आरसी अरोरा केंद्र की प्रतिनियुक्ति से लौटने पर एडीजी सीआईडी पुलिस मुख्यालय, विजय कुमार वाते एडीजी प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय से एडीजी शिकायत पुलिस मुख्यालय से एडीजी शिकायत एवं मानव अधिकार तथा एडीजी एससीआरबी का अतिरिक्त प्रभार, राजेंद्र कुमार आईजी पुलिस मुख्यालय से आईजी प्लानिंग पुलिस मुख्यालय,डीएस सेंगर आईजी प्लानिंग पुलिस मुख्यालय भोपाल आईजी एसएएफ इंदौर, आलोक रंजन डीआईजी एसएएफ ग्वालियर से डीआईजी ग्वालियर रेंज, योगेश मुदगल डीआईजी छतरपुर रेंज से पुलिस मुख्यालय, अनिल कुमार डीआईजी एसएएफ मध्य क्षेत्र से डीआईजी छिंदवाड़ा रेंज, आरएल बोराना डीआईजी सीआईडी पुलिस मुख्यालय से डीआईजी नारकोटिक्स इंदौर, डा. मयंक जैन सेनानी पहली वाहिनी एसएएफ इंदौर से एसपी रतलाम, मीनाक्षी शर्मा एसपी सीधी से एसपी छिंदवाड़ा, पीके माथुर एसपी छतरपुर से एसपी शाजापुर, आरके शिवहरे एसपी पन्ना से कमांडेंट प्रथम वाहिनी इंदौर, डीपी सिंह एसपी शाजापुर से सेनानी पांचवी वाहिनी मुरैना, संतोष कुमार सिंह एसपी मुरैना से एसपी जबलपुर, केसी जैन सेनानी 17 वीं वाहिनी भिंड से एसपी सीधी, राकेश प्रताप सिंह एसपी अनूपपुर से सेनानी 18 वीं वाहिनी शिवपुरी, अभय सिंह एसपी झाबुआ से एसपी भोपाल, राजेश्वर प्रसाद सिंह एआईजी पुलिस मुख्यालय से एसपी झाबुआ, दिलीप कुमार सिंह एआईजी पुलिस मुख्यालय से एसपी अनूपपुर, एनबी बरकड़े एएसपी हरदा से कमांडेंट 24 वीं वाहिनी जावरा, प्रेम सिंह विष्ट एआईजी पुलिस मुख्यालय से एसपी छतरपुर, सुधीर लाढ़ एसपी ईओडब्लयु भोपाल से एसपी शहडोल, केबी शर्मा एआईजी कल्याण पुलिस मुख्यालय से एसपी पन्ना, जीके पाठक रेलवे एसपी भोपाल से एसपी मंदसौर, दीपक वर्मा एआईजी सुरक्षा विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय से एसपी रेलवे भोपाल, आरसी पवार एसपी रेडियो इंदौर से सेनानी 15 वीं वाहिनी इंदौर, अरविंद कुमार सक्सेना एआईजी प्रशासन पुलिस मुख्यालय से एसपी ईओडब्लयु भोपाल और सिद्धार्थ चौधरी एएसपी भिंड से एसपी लोकायुक्त पदस्थ किए गए हैं।










