स्कूल में शिविर, पढ़ाई गोल
रिपोर्ट एवं फोटोः श्याम राज शर्मा
हरमाड़ा के सरकारी स्कूल में प्रशासन शहरों के संग शिविर के कारण बच्चों की पढ़ाई बंद
जयपुर । जनता की सुविधा के लिए हरमाड़ा की सरकारी स्कूल में लगाया प्रशासन शहरों के संग शिविर छात्र छात्राओं के लिए आफत बन गया। शिविर में लोगों की आवाजाही तथा आक्रोश विरोध के चलते दिनभर बच्चों की पढ़ाई बाधित होती रहे। बच्चे भी पढ़ाई छोड़ शिविर में इधर उधर घूमते रहे। कुछ अभिभावकों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हे समझा कर शांत कर दिया। छात्र छात्राओं का भी कहना था कि यहां 6 से 12 तक कक्षाएं चलती है। बोर्ड के एक्जाम सिर पर है, लेकिन में शिविर लगाने से दिनभर उनकी पढ़ाई नहीं हो सकी।
शिविर से फायदा नहीं
हरमाड़ा में लगे शिविर में अव्यवस्थाओं का आलाम रहा। शिविर में पांच हजार से ज्यादा लोग अपना काम लेकर आए, लेकिन इंतजाम नहीं होने से उनके काम ही नहीं हो सके। शिविर में केवल आवेदन लेने का काम ही हुआ। इसके लिए भी लोगों को घंटों कतार में खड़े रहना पड़ा।










