Wednesday, Feb 10th, 2010, 3:31 pm [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarपाकिस्तान में सैन्य कार्रवाई में 74 आतंकवादी मरे

Agency

खार। पाकिस्तान की बाजौर एजेंसी में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में 74 आतंकवादी मारे गए तथा 54 अन्य घायल हो गए। बाजौर में आतंकवदियों के खिलाफ अभियान के प्रभारी ब्रिगेडियर आबिद मुमताज और बाजौर स्काउट के प्रमुख कर्नल नोमान सईद ने कल बताया कि सुरक्षा बलों ने अशांत मामोंद क्षेत्न में 29 जनवरी से आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया था। इसमें सेना ने एक महत्वपूर्ण पहाडी को आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त करा लिया।



उन्होंने बताया कि आतंकवादियों का गढ माने जाने वाले सेवईर और दामाडोला क्षेत्न को सेना ने आतंकवादियों से मुक्त करा लिया है और आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया। मुमताज ने बताया कि बाजौर के विभिन्न इलाकों में स्थित आतंकवादियों के ठिकानों को भी नष्ट कर दिया गया है।



उन्होंने बताया कि मामोद सब डिवीजन में छिपे आतंकवादियों पर तीनों दिशाओं से सेना ने हमला किया१ कार्रवाई के दौरान पाकिस्तानी वायु सेना के लडाकू विमान और हैलीकाप्टर का भी इसतेमाल किया गया। एक हफ्ते तक चले इस अभियान में 74 आतंकवादियों की मौत हो गई और 54 अन्य घायल हो गये। हालांकि इस अभियान में 10 सैनिक भी मारे गये जबकि 22 सैनिक घायल हो गये। मुमताज ने इस अभियान में स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना की।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: