Wednesday, Feb 10th, 2010, 4:52 pm [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarपंजाब बेचेगा दूसरे राज्यों को बिजली

लखवंत सिंह

punjabचंडीगढ़। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि आने वाले कुछ महीनों में पंजाब में बिजली का उत्पादन इतना होगा कि उसे अन्य राज्यों को बेचा जाएगा। वे मोहाली के सेक्टर 122 मंे रेजीडेंशियल एरिया बनाने का नींव पत्थर रखने पहुंचे थे। सुखबीर बादल के साथ कई और मुख्य लोग उपस्थित थे।



उन्होंने कहा कि पंजाब में कई पावर प्लांट बनाने का काम तेजी से चल रहा है जिसके पूरे हो जाने से लोगों को पूरी बिजली मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में सड़कों का जाल बिछाने का काम भी तेजी से चल रहा है जिससे एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में देर नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में पिछली सरकारों ने विकास के लिए वैसा काम नहीं किया जैसा किया जाना था।



सेक्टर 122 में रेजीडेंशियल एरिया डवलपमेंट करने वाले जितेंदर सिंह विर्क व हरिंदरपाल सिंह ने कहा कि यहां बनाए जाने वाले मकानों में बेहतरीन मकानों के अलावा गरीब लोगों के लिए भी मकान बना कर दिए जाऐंगे। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र चंडीगढ़ से सटा हुआ है जिस कारण इसे बेहतर रूप देने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: