पंजाब को मिलेगी एक जबरदस्त फिल्म
चंडीगढ़। पंजाब के लोग, यहां की हरियाली और खूबसुरती को फिल्म में पिरोकर लोगों के सामने लाने के लिए इस बार हिन्दी फिल्मों के प्रमुख डायरेक्टर गुडडू धनोआ एक फिल्म लेकर आ रहे है। इस फिल्म में वह सबकुछ होगा जो एक मसालेदार फिल्म में होता है।
द लायन ऑफ द पंजाब फिल्म को नाम देकर धनोआ एक जबरदस्त फिल्म बनाने को लेकर शुटिंग लोकेशन देखने के लिए शहर में आए हुए थे।गुडडू धनोआ ने कहा कि फिल्म की शुटिंग अगले महीने से कर दी जाएगी और संभव हुआ तो सितंबर अक्टूबर को इसे रिलीज कर दिया जाएगा।
फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले कलाकारों के बारे में जानकारी देते हुए धनोआ ने कहा कि दलजीत दोसांझ प्रमुख भूमिका में हांेगे। इसके अलावा पूजा टंडन, दिव्या दत्ता, दीप दिल्लों ,गुरप्रीत धुगगी सहित कई कलाकार इस फिल्म में अपने आकर्षक किरदारों में नजर आऐंगे। फिल्म की शुटिंग के बारे उन्होंने कहा कि पंजाब के नकोदर,चंडीगढ़, पटियाला सहित कई स्थानों पर लोकेशन देख लिए गए है जहां शुटिंग की जानी है।
शाहरूख खान को लेकर बनाई फिल्म दिवाना,सन्नी देयोल को लेकर बनाई जिद्दी, सलाखें ,शहीद और अक्षय को लेकर बनाई अफलातुन, तू चोर मैं सिपाही सहित कई फिल्में बनाने वाले गुडडू धनोआ का मानना है कि अगर फिल्मों में एक्शन, म्यूजिक और इंटरटेनमेंट बढ़िया हो तो उसे चलने से रोक नहीं सकता।










