मनी ऑर्डर अब डॉलर में
डाक विभाग ने विदेश से रुपए मंगाने व भेजने की नई सेवा शुरु की
जयपुर। डाक विभाग के माध्यम से अब कोई भी व्यक्ति विदेश से मनीऑर्डर मंगा सकेगा व भेज सकेगा। विभाग ने बुधवार से यह सेवा शुरू कर दी है। पोस्टमास्टर जनरल (राजस्थान) संतोष गोरियार ने बताया कि विदेश पैसा भेजने व मगाने की न्यूनतम सीमा 100 डॉलर व अधिकतम पांच हजार डॉलर रखी गई है। वर्ष में 12 बार से अधिक मनीऑडर नहीं भेजा जाएगा । शिक्षा, इलाज, व इमिग्रेशन के लिए एक लाख डॉलर की सीमा रखी गई है। पर्यटक के लिए यह सीमा दस हजार डॉलर रखी गई है।
जयपुर में प्रधान कार्यालय एमआईरोड स्थित जीपीओ, जवाहर नगर व शास्त्री नगर कार्यालय से नकदी का लेनदेन किया जाएगा। पचास हजार रुपए से अधिक की राशि होने पर चेक से भुगतान किया जाएगा।
राशि मनी ऑडर का खर्चा
100 से 1000 डॉलर 12 डॉलर व सर्विस टैक्स
1001 से 3000 डॉलर 20 डॉलर व सर्विस टैक्स
3001 से 5000 डॉलर 25 डॉलर व सर्विस टैक्स










