खुदकुशी करने को मजबूर कर रही है सरकार
जगराओं. जब से राज्य में अकाली सरकार आई है तब से पंजाब के लोग आत्महत्या के रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हो गए हैं। कभी सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान गले मे फंदा डाल रहे हैं तो कभी शिक्षक नौकरी ना मिलने से खुद को आग लगाके मरने के लिए मजबूर हैं।
यह बात आल इंडिया कांग्रेंस की वर्किग कमेटी के सदस्य तथा पूर्व लोक सभा सदस्य जगमीत बराड़ ने किया। वो रविवार को नजदीकी गांव अखाड़ा में वरिष्ठ कांगेसी नेता प्रीतम सिंह अखाड़ा के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर मामले में फेल हो चुकी है।
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने हर जिले के डीसी को जो 40 अकाली जत्थेदारों की लिस्ट दी है वो केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा ही देगी। हर जिले में अकाली जत्थेदारों का हाल अली बाबा चालीस चोर वाला ही होगा। पजांब में कांग्रेस की पAधानगी के बारे मे बोलते हुए उन्होंने कहा कि अभी जुलाई तक कुछ नहीं होने वाला और प्रधानगी का चुनाव भी जुलाई के बाद ही होगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में हर वर्ग ही दुखी है। इस समय उनके साथ सतिन्द्र पाल सिंह ग्रेवाल, रविन्द्र सिंह राजा, प्रीतम सिंह अखाड़ा भी मौजूद थे।



