वीरू को पसंद पाक-अफ्रीका की कुटाई
कोलकाता. भारत के धुआंधार सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग को दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज़ों के खिलाफ बल्लेबाज़ी सबसे ज्यादा भाती है। इसका प्रमाण है उनका दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार रिकार्ड।
वीरू ने अब तक दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 13 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 57.21 की औसत से पांच शतक मारे हैं। मुल्तान के सुल्तान ने पाकिस्तानी गेंदबाज़ों के नाक में दम किया है। पाक के खिलाफ सहवाग ने 91.14 की औसत से चार शतक ठोके हैं।
* सहवाग के आगे गेंदबाज बेबस, ठोका 19वां शतक, भारत: 185/2



