Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Monday, Feb 22nd, 2010, 3:49 am [IST]  

danik bhaskarबजट सैशन का विरोध करेगी कांग्रेस : तेज प्रकाश

Matrix News

पायल के कांग्रेसी विधायक तेज प्रकाश कोटली ने कहा है कि वह आगामी बजट सैशन का विरोध करते हैं। पंजाब सरकार की गलत नीतियों के कारण पंजाब दूसरे राज्यों के मुकाबले में पिछड़ गया है। तेज प्रकाश गांव धमाना में गौशाला का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अकाली भाजपा सरकार तमाम नैतिक जिम्मेवारियों को भूल चुकी है तथा हिटलर की नीति पर चलकर राज्य के विकास व शांति को ग्रहण लगाने में जुटी हुई है। राज्य में अमन शांति के हालात दिन प्रति दिन बदत्तर होते जा रहे है। बेरोजगार युवकों को नौकरी के लिए जगह जगह लाठियां खानी पड़ रही हैं। अकाली भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आकर पंजाब के युवा व किसान खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अपनी तिजोरियां भरने तथा जमीनों को बढ़ाने के अतिरिक्त कुछ नहीं कर रहे। इस मौके उनके साथ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश दत्त शर्मा, बलवीर सिंह, दर्शन सिंह उपस्थित थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: