- Home
Punjab
Ludhiana Zila
Mullanpur dakha
दुकानदार ने किया आत्महत्या का प्रयास
स्थानीय रायकोट सड़क पर स्थित पोस्ट- आफिस के समीप शरण इलेक्ट्रिक्स के दुकानदार नेेे दुकान का शटर भीतर से बंद करके अपनी छाती में पेचकस मारकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। हालांकि, आसपास के दुकानदारों ने शटर संबल से तोड़कर उसे जख्मी हालत में बाहर निकाला एंव मुल्लांपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में उसे दाखिल करवाया। डाक्टरों के मुताबिक वह खतरे से बाहर हैं। वीरवार को करीब 3 बजे दुकान मालिक शरण इलेक्ट्रिक्स के दुकानदार से किराया मांगने को आया था । इसके उपरांत उसने अपनी दुकान के अदंर से ही शटर गिरा कर अपने पेचकेस मार आत्महत्या का
प्रयास किया।
संसद का घेराव 5 को
खन्ना & संसद के घेराव हेतु वीरवार को भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के खन्ना, समराला, माछीवाड़ा, पायल, ईसडू़ दोराहा के सैकड़ो कार्यकर्ता स्थानीय जीटी रोड़ से करीब 30 बसों एवं कारों के काफिले के रूप में नेत्र सिंह नागरा और नरिंद्रजीत सिंह ईसड़ू की अगवाई में रवाना हुए । ईसडू ने कहा कि संसद के घेराव हेतु पंजाब, हरियाणा और यूपी से ढाई लाख किसान पहुंच रहे हैं। इस मौके पर करतार सिंह नीलों, मुखतियार सिंह समराला, नाहर सिंह पनैच, सोदागर सिंह राजेवाल, सुखविंद्र सिंह माछीवाडा़, परमिंद्र सिंह, गुरनाम सिंह भी मौजूद थे।
दहेज मांगने के आरोप में दो नामजद
खन्ना & दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को घर से निकालने के आरोप में दो व्यक्तियों को नामजद किया गया है। जसप्रीत कौर पुत्री बलदेव सिंह निवासी गांव रामपुर ने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी 5 अक्तूबर 2008 को सर्बजीत सिंह के साथ हुई थी और शादी में दहेज भी दिया था। परंतु विवाह के करीब तीन माह बाद ही कथित आरोपी उससे और दहेज की मांग करने लगे तथा उसके साथ मारपीट करते। पंचायत द्वारा राजीनामा भी करवाया गया। पीडि़ता का पति व सास ने विवाहिता से 2 लाख रुपए की मांग कीे। जब उसने उनकी मांग पूरी करने से इंकार कर दिया तो उसका पति 9 दिसंबर 2009 को उसे उसके मायके छोड़ आया और पैसे लेकर ही वापस आने के लिए कहा। जसप्रीत कौर ने इस सबंधी पुलिस को दख्र्वास्त दी। मामले की जांच वूमेन सैल खन्ना द्वारा की गई,जिसके बाद आरोपियों सर्बजीत ङ्क्षसह पुत्र सुखदेव सिंह व मनजीत कौर पत्नी सुखदेव ङ्क्षसह निवासी गांव रामगढ के विरूद्घ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज कर पुलिस ने अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।


