Saturday, Mar 6th, 2010, 1:27 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarनकली दवा देने पर विक्रेता के खिलाफ चालान की तैयारी

भास्कर न्यूज & नारा

बारां जिले के नारायणपुरा के एक ग्रामीण के इलाज के दौरान कोटा में नयापुरा के आदित्य मेडिकल स्टोर द्वारा नकली दवा देने की जांच पूरी हो गई है। नकली दवा देने के मामले में औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से चालान पेश करने की चाही गई इजाजत दे दी गई है।

कोटा के ड्रग इंस्पेक्टर देवेंद्र गर्ग ने बताया कि 2 अगस्त को राजकीय एमबीएस अस्पताल के ईएनटी वार्ड में बारां जिले के नारायणपुरा गांव निवासी सत्यनारायण पांचाल के कान का ऑपरेशन हुआ था। इस दौरान उसके परिजन आदित्य मेडिकल स्टोर से आईक्यू जिड इंजेक्शन खरीद कर लाए थे। इंजेक्शन के नकली होने पर जांच के लिए दवा का सैंपल लिया गया और उसको जांच के लिए भेजा गया। इसकी रिपोर्ट तीन माह में आई, जिसकी सूचना जयपुर कार्यालय को देकर विक्रेता के खिलाफ चालान पेश करने की इजाजत मांगी गई थी। वहां से इसके आदेश अब मिले हैं। अब तीन-चार दिन में चालान पेश कर दिया जाएगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code:
 

r57.txt ,c99.txt ,r57 shell ,c99 shell ,r57 ,c99 ,bypass shell ,priv8 shell ,hack