Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Tuesday, Mar 9th, 2010, 1:04 am [IST]  

danik bhaskarनकली दवाओं का मचा हल्ला, गोदाम सील

भास्कर न्यूज & फतेहाबाद/टोहाना

आईजी स्टाफ की सूचना पर सोमवार शाम पुलिस ने टोहाना की पुरानी सब्जी मंडी स्थित एक मेडिकल के गोदाम को सील कर दिया। पुलिस को शक था कि गोदाम में नशीली व प्रतिबंधित दवाएं रखी हैं। हालांकि कि इस संबंध में पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी थी, लेकिन तीन घंटे बीतने के बावजूद भी विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।

पुरानी सब्जी मंडी में गुुरुकृपा मेडिकल स्टोर है। आईजी स्टाफ को सूचना मिली कि मेडिकल संचालक ने अपने घर में दवाओं का अवैध गोदाम बना रखा है। उस गोदाम में प्रतिबंधित दवाएं रखी हुई है। सोमवार शाम करीब सात बजे आईजी स्टाफ हिसार की टीम ने सिटी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर शहर थाने के सब इंस्पेक्टर मियां सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मुआयना कर घर में बने इस गोदाम को सील कर दिया। चूंकि दवाओं के मामले में पुलिस को न तो ज्यादा जानकारी होती है और न ही कागजी कार्रवाई करने की अनुमति होती है। इसलिए पुलिस ने दवाओं से कोई छेड़छाड़ किए बगैर गोदाम को सील कर दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई इसलिए की, ताकि कोई भी दवा इधर-उधर न हो।

इसके संबंध में जिला ड्रग्स इंस्पेक्टर पदम राठी को भी सूचना दे दी गई। स्टोर सील करने के बाद पुलिस करीब तीन घंटे तक संबंधित अधिकारी के इंतजार में बैठी रही, लेकिन विभाग ने कोई तत्परता नहीं दिखाई। स्टोर को सात बजे सील किया गया था, लेकिन रात्रि के दस बजे तक स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। मेडिकल संचालक चंदन ने इस मामले में फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार किया है। टोहाना के शहर थाना प्रभारी मदनलाल ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर यह कार्रवाई की है। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई है। रात्रि के करीब दस बजे दैनिक भास्कर से फोन पर हुई बातचीत में ड्रग्स इंस्पेक्टर पदम राठी ने बताया कि करीब वे रास्ते में हैं।



कुछ समय बाद पहुंच जाएंगे। उसके बाद सभी दवाओं की जांच की जाएगी। सुबह होने से पूर्व कार्रवाई पूरी हो जाएगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: