Wednesday, Mar 10th, 2010, 2:04 am [IST]
महिलाओं को दी अधिकारों की जानकारी
नवांशहर &
पंजाब ग्रामीण जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग के जिला प्रोग्राम मैनेजमैंट सैल की ओर से गांव झिंगड़ा में विश्व महिला दिवस मनाया गया। जिसमें गांव चाहल खुर्द व बखलौर की महिलाओं ने भाग लिया। समारोह को अधिकारी जसविंदर कुमार, कुमारी रोजी, त्रिलोचन सिंह, हरदीप सिंह, संदीप भंडारी के अलावा चीनी मिल के डायरैक्टर रणजीत सिंह, गांव झिंगड़ा के सरपंच सिमरन कौर ने भी संबोधित किया।



