धूप से बचने का इंतजाम
रायपुर. सुबह 10 बजे के बाद से ही इतनी धूप बढ़ जाती है कि बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। तेज धूप बचने के लिए लोग धूप के चश्मों और कैप का सहारा ले रहे हैं। मार्च के महीने में गर्मी का ऐसा मौसम आगया है कि राजधानी में अनेक लोग धूप से बचने के लिए कैप और चश्मे लगाने लगे हैं। चश्मे की दुकानों पर लोगों की खासी भीड़ देखी जा सकती है। ब्रांड के साथ ही लोग काम चलाऊ सन ग्लास और कैप लेना पसंद कर रहे हैं।
ब्रांड के दीवाने : कैप विक्रता राजेश साहू बताते हैं कि गर्मी के दिनों में लगभग सभी उम्र के लोग कैप लगाना पसंद करते हैं। इनमें कॉलेज के लड़के और लड़कियों के साथ ही वर्किग लोग भी शामिल है। रही बात ब्रांड की तो युवाओं में ब्रांड को लेकर ज्यादा कंप्टीशन है।
कॉलेज ब्वाय शैलेंद्र श्रीवास्तव बताते हैं कि वह सिर्फ ब्रांडेड कैप ही पहनना पसंद करते हैं, क्योंकि दोस्तों के ग्रुप में इसका अच्छा इंप्रेशन पड़ता है। वहीं गल्र्स में ब्रांड के साथ ही पिंक, यलो, क्रीम, व्हाइट और सभी लाइट कलर की डिमांड काफी रहती है। इनकी डिजाइनों में गोल हैड, कैप, फंकी लुक वाली चौड़ी हैड काफी पसंद की जा रही हैं।
आंखों की देखभाल के लिए : धूप से आखों के बचाव के लिए भी लोग सन ग्लास और गॉगल्स का सहारा ले रहे हैं। डाक्टर से सलाह लिए बिना ही लोग कोई भी सन ग्लास खरीद रहे हैं। सदर बाजार स्थित एक दुकान के संचालक राकेश चौपड़ा ने बताया कि उनके पास हर तरह के लोग चश्मा खरीदने आते हैं।
जो अपने चेहरे के आकार और रंग के अनुसार चश्मा खरीदना पसंद करते हैं। चूंकि गर्मी के दिनों में चश्मे का इस्तेमाल ज्यादा होता है, इसीलिए उन्होंने कई स्टार सिलेबेट्री के बीच ज्यादा पसंद किए जाने वाले चश्मों की नई रेंज मुंबई और कलकत्ता से मंगाई है।
इस फ्रेम को देते हैं प्राथमिकता : एक अन्य चश्मा दुकान के संचालक सौरभ साहू ने बताया कि उनके पास सन ग्लास लेने वालों में युवा ही है। युवाओं के बीच ज्यादातर अच्छी क्वालिटी की फ्रेम फाइबर, मेटल और कार्बन के साथ ही ब्रॉड पट्टी, गोल, फ्रेम लेस, हाफ फ्रेम और साइड ब्राड पट्टी चलन में ज्यादा है। वहीं फ्रेम के कलर में सभी लाइट कलर एवं ब्लैक, व्हाइट और कार्बन कलर खासी डिमांड में है। इनकी रेंज 150 से पांच हजार तक है जिनमें लोकल और ब्रांडेड दोनों ही शामिल हैं।
सुरक्षा के साथ स्टाइल
धूप से बचने के लिए लोग तरह तरह के प्रायोजन कर रहे हैं। ऐसे में बाजार में मिल रही हर डिजाइन और रंग की कैप को लोग खासा पसंद कर रहे हैं। क्वालिटी के साथ ही युवा स्टाइल पर भी ध्यान दे रहे हैं। बाजार में इन दिनों कैप की ढेरों नई रेंज आई हैं। प्योर कॉटन, मिक्स कॉटन और जींस मिक्स कॉटन के साथ ही सैकड़ों वैरायटी बाजार में उपलब्ध है। इनकी रैंज 500 से लेकर 2000 रुपए तक है।



