फल, सब्जी व कचरे से बन रही वर्मी कंपोज खाद
रायपुर. पर्यावरण विभाग द्वारा मोतीबाग में नेचुरल वरमी कंपोज खाद बनाई जा रही है। महापौर किरणमयी नायक ने मंगलवार को मोतीबाग में खाद निर्माण की प्रक्रिया को देखा। मोतीबाग में एक मीटर चौड़े व दो मीटर लंबे दो गड्ढे बनाकर उसमें बाजार के खराब फल, सब्जी और कचरा डालकर गोबर मिलाया जाता है।
इस गड्ढे में केचुए छोड़े गए हैं, जो कचरे को खाद में बदल देते हैं। अफसरों ने महापौर को बताया कि 40 से 60 दिन के अंदर खाद तैयार हो जाती है, जिसका निगम के सभी गार्डनों में उपयोग किया जा रहा है।
गांधी उद्यान सहित सभी प्रमुख गार्डनों में फूलों की रंगत को बढ़ाने में खाद काफी उपयोगी साबित हुई है। श्रीमती नायक ने कहा कि वर्मी खाद के उपयोग से मिट्टी में पौष्टिकता कायम रहती है।



