ग्वालियर को मिली तीन विशेष ट्रेन
ग्वालियर. रेलवे बोर्ड ने गर्मी की छुट्टियों में ग्वालियर को तीन विशेष ट्रेनों का तोहफा दिया है। ये साप्ताहिक ट्रेनें आगरा-पुणो, आगरा-मुम्बई व कुर्ला-हरिद्वार के बीच अप्रैल से जून तक चलेंगी। कुर्ला-हरिद्वार ट्रेन के लिए आरक्षण भी शुरू कर दिया गया है।
हरिद्वार के लिए ट्रेन मिलने से उत्तराखंड के चार धाम जाने वाले यात्रियों को सहूलियत रहेगी। रेलवे बोर्ड द्वारा घोषित की गई ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की सूची में तीन ट्रेनें ग्वालियर होकर चलेंगी। रेलवे ने बीते वर्ष वाया ग्वालियर दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया था।
पुणे-आगरा 0135
पुणे-आगरा 0135 एक्सप्रेस रविवार को दोपहर 2.10 बजे पुणो से आगरा के लिए रवाना होगी और सोमवार की सुबह लगभग 11.30 बजे ग्वालियर स्टेशन पर आएगी। इसके आगरा पहुंचने का समय एक बजे है। यह ट्रेन 4 अप्रैल से 22 जून तक संचालित की जाएगी।
आगरा-पुणे 0136
आगरा-पुणो 0136 एक्सप्रेस सोमवार को दोपहर 2.40 बजे रवाना होकर शाम 4.15 बजे ग्वालियर आएगी और मंगलवार को दोपहर 3.35 बजे पुणो पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन 5 अप्रैल से 28 जून तक संचालित की जाएगी।
यह रहेगा रैक
पुणे-आगरा के बीच चलने वाली ट्रेन में 1 एसी टू टायर, 1 एसी थ्री टायर व 10 स्लीपर कोच रहेंगे।
मुम्बई-आगरा 0131
मुम्बई से यह ट्रेन प्रति सोमवार को सुबह 11.05 बजे आगरा के लिए रवाना होगी। मंगलवार को सुबह 7.30 बजे ग्वालियर स्टेशन पर आएगी और 9.40 बजे आगरा पहुंचेगी। यह ट्रेन 5 अप्रैल से 28 जून तक संचालित की जाएगी।
आगरा-मुम्बई 0132
आगरा से यह ट्रेन प्रति मंगलवार को दोपहर 2.40 बजे मुम्बई के लिए रवाना होगी। यह ग्वालियर शाम 4.15 बजे आएगी और बुधवार को दोपहर 2.40 मुम्बई पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन 6 अप्रैल से 29 जून तक चलेगी।
यह रहेगी रैक: आगरा-मुम्बई के बीच संचालित होने वाली विशेष ट्रेन में 1 एसी टू टायर, 2 एसी थ्री टायर व 13 स्लीपर कोच संचालित किए जाएंगे।
हरिद्वार-कुर्ला 0114
यह ट्रेन गुरूवार को सुबह 6.45 बजे हरिद्वार से कुर्ला के लिए रवाना होगी। ट्रेन इसी दिन शाम 6 बजे ग्वालियर आएगी और शुक्रवार को शाम 7 बजे कुर्ला पहुंचेगी। यह ट्रेन 8 अप्रैल से 1 जुलाई तक संचालित की जाएगी।
कुर्ला-हरिद्वार 0113
कुर्ला से यह ट्रेन मंगलवार को सुबह 7.55 बजे हरिद्वार के लिए रवाना होगी। ग्वालियर यह बुधवार को सुबह 5.45 बजे आएगी और शाम 6.45 बजे ट्रेन हरिद्वार पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन 6 अप्रैल से 29 जून तक संचालित की जाएगी। यह रहेगा ट्रेन का रैक: इस विशेष ट्रेन में 1 एसी टू टायर, 1 एसी थ्री टायर व 7 स्लीपर कोच होंगे।



