ट्वीट और सरकोजी- कार्ला का रोमांस
पेरिस
एक तरफ फ्रांस के राष्ट्रपति नकोलस सरकोजी और प्रथम महिला कार्ला ब्रूनी है तो दूसरी तरफ अफवाहों का एक ऐसा बंवडर जो यह कहता है कि इस जोड़ी के बीच प्रेम संबंध अब सामान्य नहीं है।
लेकिन सबसे चर्चित और हैरान कर देने वाली बात है कि यह खबर सबसे पहले ना तो किसी टीवी चैनल और ना ही किसी बड़े समाचार पत्र में आई, इसकी शुरुआत नेटवर्किग वेबसाइट ट्विटर से सामने आई थी,जिसके के बाद इसे प्रतिष्ठित संडे न्यूजपेपर ली जॉर्नल डू जिमैंशे ने भी इसे प्रकाशित कर सनसनी फैला दी।
क्या कहा गया था ट्वीट में
ट्वीट की पहली खबर में कहा गया था कि ब्रूनी का बेंजामिन बायोले नामक एक म्यूजीशियन से रोमांस हो गया है। बेंजामिन ने हाल में फ्रांस में एक संगीत पुरस्कार जीता है।
इसमें आगे कहा गया है कि बदले में राष्ट्रपति सरकोजी ने भी 40 वर्षीय इकोलॉजी मिनिस्टर शैंटल जूआनो की बाहों में शांति पा ली है। शैंटल फ्रैंच कराटे चैंपियन हैं।
फ्रैंच वैब मैगजीन सुचाब्लॉग डॉट कॉम
इसके बाद फ्रैंच वैब मैगजीन सुचाब्लॉग डॉट कॉम ने खबर दी कि ब्रूनी का बायोले के साथ कई साल तक दोस्ताना रहा है और अब वह गैर-आधिकारिक रूप से पेरिस में उसकेफ्लैट में रह रही है। रविवार के अखबार ली जॉर्नल डू जिमैंशे की वैबसाइट के एक ब्लॉग में खबर आने के बाद इन अफवाहों को बल मिला है।
क्या कहता है ली जार्नल समाचार पत्र
अखबार ने कहा है, फिलहाल यह अफवाह लगती है जोकि आगे चलकर साल की सबसे महत्वपूर्ण स्टोरी बन सकती है। ली जॉर्नल ने लिखा है, राष्ट्रपतीय विवाह आखिरी सांसें ले रहा है।
अफवाहों के पीछे ब्रूनी का पुराना चर्चित बयान भी
इसी तरह की खबरें अन्य स्रोतों से भी मिल रही हैं। सरकोजी और ब्रूनी की शादी के तीन माह बाद से ही नियमित रूप से भविष्यवाणियां की जा रही हैं कि उनकी शादी तब तक रहेगी जब तक सरकोजी राष्ट्रपति हैं। मीडिया अक्सर ब्रूनी की यह टिप्पणी उछालता रहता है कि ‘वह एक के साथ रोमांस से जल्दी ही बोर हो जाती हैं।’




