बॉक्सरस को चियर करेंगी हसीनाएं
नई दिल्ली. आईपीएल की धूम के बीच में राष्ट्रमंडल बॉक्सिंग चैंपियनशिप की ओर ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से आयोजक मुक्केबाज़ी के मैच के दौरान चियरलीडर्स लाने पर विचार कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट शुक्रवार से राजधानी के तालकटोरा स्टेडियम में शुरू होगा।
इंडियन बॉक्सिंग फेडरेशन के मार्केटिंग एजेंट परसेप्ट ने दर्शकों को लुभाने के लिए टूर्नामेंट पर ग्लेमर का तड़का लगाने की योजना बनाई है।
"हम चैंपियनशिप के उद्घाटन और समापन समारोह में चियरलीडर्स व पॉप गायकों के परफार्मेंस कराने की सोच रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इससे आईपीएल और हॉकी विश्वकप के खुमार के बीट मुक्केबाजी की ओर भी लोगों का ध्यान आकर्षित होगा," परसेप्ट के मेनेजिंग डायरेक्टर शैलेंद्र सिंह ने कहा।



