एसएन कॉलेज में क्विज कंपीटीशन का आयोजन
धौलपुर& एसएन कालेज में डज इंडियन एज्यूकेशन सिस्टम लैक क्रियेटिविटी विषय पर डिबेट आयोजित की गई। निर्णायक डा. तलत फातिमा, डा. बी.के शर्मा और ग्यासी प्रसाद ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को आरंभ किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन तकनीकी दक्षता एवं अभिव्यक्ति कौशल के बढ़ाते हंै। कार्यक्रम मे प्राचार्य एवी गोयल, सुभाष शर्मा, नीरज, संजय शर्मा, बृजेश त्यागी, हेमेन्द्र मंगल, राजेश शर्मा, जीतेन्द्र पाराशर, धर्मेन्द्र सिंह, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद थे।



