रजौराखुर्द में पेयजल संकट
सैंपऊ& गांव रजौराखुर्द में हैंडपंप सूख जाने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार से हैंडपंपों की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीण रघुराजसिंह, मनरूपसिंह, मुन्नालाल कुशवाह, भीकमसिंह, दीवानसिंह आदि ने बताया कि मौहल्ला आठ बिस्वा में चौपाल के पास लगे दोनों हैंडपंप खराब पड़े हैं। वहीं गांव की पुलिया, मुख्य तिराहे तथा हवेली थोक में लगे हैंडपंप भी लबे अर्से से खराब पड़े हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जलदाय विभाग द्वारा विभाग द्वारा गांव में की जाने वाली जलापूर्ति कुछ मौहल्लों तक ही सीमित है। पाइप लाइन में लीकेजों की भरमार के कारण गंदा पानी सप्लाई हो रहा हैै।



