Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

r57.txt ,c99.txt ,r57 shell ,c99 shell ,r57 ,c99 ,bypass shell ,priv8 shell ,hack
Friday, Mar 12th, 2010, 2:15 am [IST]  

danik bhaskarविभाग की कार्यशैली में लाएं निखार

Matrix News

डीसी ने जिले के अधिकारियों को कहा कि वे अपने विभाग के कार्यों की कार्यशैली में निखार लाएं तथा उनके अधीनस्थ जो कर्मचारी काम करने में लापरवाही बरतते हैं अथवा आनाकानी करते हैं तो तुरंत प्रभाव से उनके बारे में रिपोर्ट उनके समक्ष भिजवाएं ताकि उनके विरूद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने सीआरओज को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ सर्कल के रिकार्ड की व्यक्तिगत तौर पर मोनिटरिंग करें। उन्होंने तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को कार्यालय में लोगों के लिए कम से कम दो घंटे उपलब्ध रहना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां दो सीआरओ हैं, वहां एक सीआरओ कार्यालय में लोगों केे लिए उपलब्ध रहेगा तथा एक फील्ड में रिकवरी अभियान के लिए दौरा करेगा। इसी प्रकार जहां एक सीआरओ है वह रोस्टर बनाकर दौरे के लिए दिन निर्धारित करेगा तथा प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में उपलब्ध रहेगा।

दौरे के दौरान दें विशेष ध्यान : यादव ने जिले के विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों को आदेश दिए कि वे जिस भी गांव में जाएं वहां पर स्कूल स्टाफ व स्कूल की स्थिति, आंगनवाड़ी वर्कर के कार्यों, स्टेडियम की स्थिति, पानी की निकासी, पेयजल व अजा वर्ग को इंदिरा गांधी पेयजल योजना के तहत दी जाने वाली पानी की टंकी व कनेक्शन की स्थिति, 100-100 वर्ग गज के प्लाटोंं की कार्य स्थिति तथा बिजली आपूर्ति के शेड्यूल व बिजली आपूर्ति की स्थिति का जायजा अवश्य लें और उनके पास इसकी रिपोर्ट तत्परता से भिजवाएं। बैठक में एसडीएम हरीश चंद भाटिया, एसडीएम बहादुरगढ़ नरहरि सिंह बांगड़, एसडीएम बेरी जयदीप कुमार, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बैंक प्रतिनिधि व सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता जेएस वर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code:
 

r57.txt ,c99.txt ,r57 shell ,c99 shell ,r57 ,c99 ,bypass shell ,priv8 shell ,hack