Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Friday, Mar 12th, 2010, 2:23 am [IST]  

danik bhaskarसीजन में नहीं आने देंगे कोई दिक्कत

भास्कर न्यूज& गुहला चीका

गेहूं के सीजन को लेकर अनाज मंडी चीका में व्यापारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम गुहला हरीश चन्द्र जैन ने की। बैठक में सैंकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया और सीजन के दौरान आने वाली समस्याओं से एसडीएम को अवगत करवाया और उनके समय पर निराकरण बारे आग्रह किया। एसडीएम ने व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान से सुनते हुए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया जोकि मंडी की समस्याओं का समाधान करेंगी। इस पांच सदस्यीय कमेटी में तीन व्यापारी और दो मार्केट कमेटी के कर्मचारी शामिल होंगे ।

उन्होंने कहा कि यह कमेटी मंडी में सफाई व्यवस्था, पीने के पानी, शौचालय और अन्य सुविधाएं जुटाने बारे रिपोर्ट प्रशासन को देगी, जिस पर तुरन्त कार्रवाई की जाएगी। जैन ने आढ़तियों को अपनी दुकानों में गेहूं व धान की सफाई के लिए प्रयोग होने वाले फर्राटा पंखों को चलाने के लिए पुख्ता रूप से फिटिंग करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो आढ़ती जिला प्रशासन द्वारा दिए निर्देशों की पालना नहीं करेगा,उसका लाईसैंस रिन्यू नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी दुकान में बिजली व्यवस्था सम्बन्धी रिपोर्ट देंगे तभी लाईसैंस रिन्यू किया जायेगा।

एसडीएम ने कहा कि अब की बार गेहूं की फसल अच्छी है जिस कारण 15 प्रतिशत अधिक पैदावार होने की संभावना है। उन्होंने खरीद एजेन्सी के अधिकारियों को नियमानुसार किसानों को बोनस की राशि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए और कहा कि किसान को बोनस की राशि सीधे तौर पर खरीद एजेन्सियों के माध्यम से दी जायेगी। उन्होंने आढ़तियों से अनुरोध किया कि मंडी में जितनी भी फसल आए उसका इन्द्राज एच-1 रजिस्टर में जरूर करें। इस कार्य में जो भी व्यापारी कोताही करता पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी के कार्यकारी अभियन्ता एसपी सिंहमार, एसडीओ गजे सिंह, उदयभान, पहल सिंह, एएफएसओ बंसी लाल, सचिव सुलतान सिंह, मांगे राम शर्मा, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हंसराज जिन्दल सहित खरीद एजेन्सियों के अधिकारी मौजूद थे।

व्यापारियों ने ये रखी समस्याएं

एसडीएम हरीश चन्द्र जैन द्वारा आयोजित व्यापारियों की बैठक में आढ़तियों ने मंडी में सीजन के दौरान आने वाली समस्याओं को रखा। जिसमें मंडी में सफाई व्यवस्था की कमी, शौचालयों कमी, वाटर कुलर खराब होने व पीने के पानी की उचित व्यवस्था करने, फसल को मंडी में डालने के लिए जगह की कमी, पंखो की तारों के लिए शैड के नीचे प्लग लगवाने बारे, माल का सही ढंग से लदान न होने और बकाया बोनस की राशि न मिलने के बारे शिकायत की।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: