Friday, Mar 12th, 2010, 2:23 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarस्कूल में सिलेंडर में आग, हादसा टला

Matrix News

लंबलू क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल जिवी में वीरवार को रसोई घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते कर्मचारी बाहर की ओर भागे। इतने में आग और फैल गई। केंद्रीय मुख्य शिक्षक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि जहां आग लगी, उसके ठीक 10 मीटर की दूरी पर करीब 80 स्टूडेंटस बैठे हुए थे। सिलेंडर फटकर बाहर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

आग उस समय लगी, जब स्कूल में लगी कुक मधुरानी खाना बनाने के लिए रसोई में गई और सिलेंडर का रेगुलेटर ऑन कर चूल्हे को जलाने लगी। गैस एक दम जल पड़ी और प्रेशर के कारण रसोई में रखा सारा सामान बिखर गया। सिलेंडर से धुंआ निकलने लगा, लेकिन केंद्रीय मुख्य शिक्षक पुष्पा देवी ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया और सिलेंडर खेत में फेंक दिया। स्कूल में अन्य स्कूलों बलोह, पट्टा और ब्राइट करिअर स्कूल बलोह के 29 स्टूडेंट्स पांचवीं की परीक्षा देने आए थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: