क्यों पैदा हो रही है स्थिति
बहादुरगढ़ में जल की आपूर्ति के लिए जेडब्ल्यूएस नहर से पानी लिया जाता है। इस नहर के माध्यम से गुडग़ांव को पानी की आपूर्ति की जाती है। पानी की उपलब्धता के मुताबिक पहले यह नहर एक माह में केवल ४ दिन के लिए बंद होती थी, लेकिन अब इसमें सात से आठ दिन के बाद पानी पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौजूदा स्थिति यह है कि यह नहर दो दिन से बंद है और इसमें पानी पांच से छह दिन बाद आने की उम्मीद है। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि मौटे तौर पर शहर की बात की जाए तो मौजूदा पानी का स्टाक केवल चार दिन का रहता है। इसमें कटौती कर इसको छह दिन तक चलाया जा सकता है। लेकिन अब इस पानी को कई दिन तक चलाने के लिए अभी से सप्लाई में कटौती करनी होगी।



