पैदल संंघ रवाना
भास्कर न्यूज& रोहिड़ा
स्थानीय कस्बा से गुरुवार को सुबह सोनाणा खेतलाजी पैदल संघ नैनसिंहजी के नेतृत्व में निकाला गया, जिसे जिला प्रमुख चंदन सिंह देवड़ा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। संघ कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं ने जिला प्रमुख का स्वागत कर गुलाल उड़ाया, साथ ही पंचायत रोहिड़ा में भी जिला प्रमुख का स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस महामंत्री व उपसरपंच रामसिंह सिसोदिया ने गांव की समस्या बताते हुए पानी की समस्या पर ज्यादा जोर दिया। रोहिड़ा सोमनाथ तालाब में पानी की कमी की वजह से वालोरिया डैम से नहर द्वारा पानी लाकर रोहिड़ा की समस्या को दुरुस्त करवाने की बात कही।



