मच्छर मुक्त करने एंटी लार्वा ट्रीटमेंट
कार्यालय संवाददाता & हरदा
बढ़ते मच्छरों से परेशान नागरिकों के लिए यह राहत भरी खबर है। नगरपालिका शहर में पनपते मच्छरों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एंटी लार्वा ट्रीटमेंट की पद्धति से काम करा रही है। इसके तहत एक निजी कंपनी शहर भर में अभियान चलाकर लार्वा नष्टï कर रही है। एंटी लार्वा ट्रीटमेंट के लिए अभियान चलाने वाली हरदा नगरपालिका फिलहाल इकलौती है।
तीन महीने में करेंगे मच्छर मुक्त
एंटी लार्वा ट्रीटमेंट कर रही एलपीसी सर्विसेस के प्रोपाइटर संजय रणदेव बताते हैं कि इस अभियान की खास बात यह है कि एक बार केमिकल ट्रीटमेंट कर देने के एक सप्ताह बाद दोबारा फिर उसी जगह केमिकल ट्रीटमेंट किया जाएगा। लार्वा का जीवनचक्र कुछ इस तरह का है कि सात दिनों में वयस्क मच्छर बन जाता है। सप्ताह भर में दूसरी बार ट्रीटमेंट कर मच्छर पनपने की आशंका को पूरी तरह खत्म कर दिया जाता है। इसके लिए शहर को चार जोनों में बांटा है। ९ मार्च को वार्ड नंबर १ से शुरू किए गए इस अभियान में वार्ड ८,११, १६, २२ में केमिकल ट्रीटमेंट किया गया है। गुरूवार को फाइल वार्ड और रेलवे स्टैशन से जुड़े क्षेत्रों तथा कलेक्टर कार्यालय की आसपास की शकूर कालोनी जोशी कालोनी आदि में यह ट्रीटमेंट किया गया। फिलहाल तीन महीनें तक यह अभियान चलाया जाएगा।
पैदा ही नहीं होंगे मच्छर
मच्छरों से बचाव के लिए नगरपालिकाएं पारंपरिक तौर पर डीडीटी पावडर का छिड़काव कराती रहती हैं। कभी-कभी फागिंग मशीनों के मार्फत धुआं छोड़कर मच्छरों पर नियंत्रण के उपाय भी किए जाते हैं। लेकिन एंटी लार्वा ट्रीटमेंट इन उपायों से अलग है। इसमें नुकसान पहुंचाने वाले वयस्क मच्छर बनने के पहले ही लार्वा के रूप में ही इन्हें नष्टï कर दिया जाता है। लार्वा नष्टï करने से मच्छर पनपते ही नहीं हैं। अभियान के अंतर्गत शहर भर के पोखरों, गड्डïों, खुले स्थानों पर एकत्रित पानी पर विशेष केमिकल डाला जा रहा है। पानी पर केमिकल की परत बन जाती है जिससे लार्वा को आक्सीजन नहीं मिलता और वह मर जाता है।
ञ्चकार्पोरेट कंपनियोंं की बड़ी कालोनियों में ऐसा ट्रीटमेंट किया जाता है। नगरपालिका ने प्रयोग के तौर पर एंटी लार्वा ट्रीटमेंट का काम शुरू करवाया है। नतीजे अच्छे रहे तो इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।ज्ज्
हेमंत टाले
अध्यक्ष, नगरपालिका, हरदा
ञ्चप्रदेश में पहली बार हरदा नगरपालिका में ऐसा एंटी लार्वा ट्रीटमेंट किया जा रहा है। हमे नागरिकों की राय का इंतजार रहेगा ताकि उनके हित में ऐसे और भी कई नए काम हम करा सकें।ज्ज्
जीएस रघुवंशी
सीएमओ, नगरपालिका, हरदा



